
हाथरस-24 फरवरी। क्षेत्रीय किसानों और आलू उत्पादकों की सुविधा के लिए आरपीएम शीतग्रह में आलू भंडारण का कार्य विधि विधान से पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ के साथ भव्य शुभारंभ शुरु हो गया है।
सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव कोरना स्थित आरपीएम शीतग्रह में इस अवसर पर आरपीएम ग्रुप के संरक्षक डॉ.उमाशंकर शर्मा लॉर्ड एवं श्रीमती निर्मला शर्मा तथा डायरेक्टर व वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती क्षमा शर्मा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में आहुतियां दी और फीता काटकर कोल्ड स्टोर भंडारण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा कहा कि कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण का कार्य शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपने उत्पादों के भंडारण में बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें उचित दर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने आगंतुकों व किसानों का स्वागत किया और शीतग्रह की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहाँ आलू की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आधुनिक मशीनों और तापमान नियंत्रण प्रणाली का उपयोग किया गया है। स्थानीय किसानों के लिए माल रखने और निकासी की प्रक्रिया को बहुत सरल और पारदर्शी रखा गया है। कोल्ड स्टोर में नमी और तापमान का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसानों की फसल लंबे समय तक सुरक्षित और ताजी बनी रहें।
इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, सादाबाद कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद रावत, यद्यदत्त गौतम एड़., विनोद रावत, विन्न्ट प्रधान, अंजनी पचैरी एडवोकेट, सोनवीर चैधरी, अवधेश कुमार पंडा, उमेश शर्मा, अभय अग्रवाल, अवधेश शर्मा, अरविंद शर्मा, भूरा पहलवान, सचिन पहलवान, सुबोध कुमार, अमित शर्मा, कृष्णकांत रावत, संजय बघेल, विनोद रावत, भौनी पहलवान, देश दीपक रावत के अलावा क्षेत्र के सैकड़ो किसान मौजूद थे।











