
हाथरस-24 फरवरी। शहर में खाटू श्याम की निशान व शोभायात्रा सोमवार को भारी धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल कई जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शहर भर में पुष्पवर्षा कर और जलपान वितरित कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गीत और भजनों की प्रस्तुति से पूरा शहर भक्ति में सराबोर हो गया। पूरा शहर खाटू श्याम की भक्ति में रंगा हुआ नजर आया।
हारे के सहारे श्री खाटू श्याम जी महाराज के वार्षिकोत्सव के तहत शहर में आयोजित विशाल व भव्य खाटू श्याम शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के सादाबाद गेट स्थित अंगूमल धर्मशाला से हुआ। शोभायात्रा नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी और पूरे रास्ते में भक्तों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना की।
शोभायात्रा में शामिल कलाकार विभिन्न स्वरूपों में भजन-कीर्तन प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में निशान (ध्वज) लिए भजनों पर कीर्तन करती












