
हाथरस-24 फरवरी। नयाबांस स्थित अतिशय क्षेत्र श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में मोक्ष कल्याल्क महोत्सव व नवीन कमेटी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए उमाशंकर जैन सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी गयी।
त्याग, तप एवं वैराग्य की परम मूर्ति, अष्टम तीर्थंकर श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान के पावन मोक्ष कल्याणक महोत्सव को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। उनके मोक्ष दिवस पर निर्वाण लड्डू अर्पित करने के लिए बोलियां लगायी गईं। प्रथम अध्यक्ष उमाशंकर जैन, शशि जैन, दूसरी वेदी की बोली उमेश चंद जैन, ममता जैन और तीसरीं वेदी की बोली आवास विकास के रानू जैन ने ली। निर्वाण लड्डू महोत्सव में सभी ने अत्यंत श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ मानते हुये बाल पंडित विशाल जैन के निर्देशन में चढ़ाया गया बाद में नव-निर्मित नयाबांस कमेटी अध्यक्ष बने उमाशंकर जैन ,मंत्री यतीश जैन व कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन को चुनाव अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा मंदिर के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ग्रहण करायी गई।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाष चन्द्र जैन द्वारा दीप प्रज्वलन व धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा मंगलाचरण करके किया गया। बाद में साधारण सभा की बैठक में सदन से अनुमति लेने के उपरांत अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने संरक्षक मंडल में धरणेन्द्र कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, पवन जैन आईटीआई, इंजीनियर पीके जैन, अरविंद जैन, राजा बाबू तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन, अमीन, उप मंत्री सत्येंद्र जैन, प्रचार मंत्री अभिषेक जैन एवं कार्यकारणी सदस्य में उमेश चंद जैन, संजय जैन सीयल, रतन जैन, धर्मेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन सिम्पल, मनोज जैन, राजकुमार जैन, अतुल जैन गुड्डा, आकाश जैन, अनूप जैन, अनुज जैन, पुलकित जैन को घोषित किया गया। बाद में नव निवार्चित पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा निवार्चन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन का भव्य स्वागत किया गया गया।
इस मौके पर उमाशंकर जैन के अध्यक्ष चुने जाने पर नयागंज नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अध्यक्ष संदीप जैन, सुधीर जैन, कमलेश जैन लाल वाले, अमित जैन, गगन जैन, राजीव जैन ने पहुँचकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सुभाष चंद जैन, सुमित कुमार जैन, धीरज जैन, रिंकू, जितेंद्र जैन रेडीमेड, अनिल कुमार जैन, संजीव जैन आदि शामिल थे।









