होली से पूर्व चेयरमैन ने कराई बार्ड दो में सफाई, चेयरमैन की तत्परता शिकायत मिलते ही वार्ड-2 में दौड़ा सफाई दस्ता, गटर की गंदगी से मिली मुक्ति

नगर पंचायत सासनी के वार्ड संख्या दो में गटर ओवरफ्लो होने से फैल रही गंदगी की समस्या का समाधान चेयरमैन राजीव कुमार वार्ष्णेय की सक्रियता से कुछ ही समय में हो गया।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर दो के निवासियों का आरोप था कि पिछले कुछ दिनों से सीवर चैक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी तैर रहा है, और कीचड़ जमा हो गया है। जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बदबू के कारण मोहल्ले में संक्रामक बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ था। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या से सीधे नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार वार्ष्णेय की तो चेयरमैन ने शिकायत मिलते ही संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल संबंधित विभाग और सफाई नायकों को कड़े निर्देश दिए। उनके निर्देश पर नगर पंचायत की सफाई टीम मशीनरी के साथ वार्ड में पहुंची और चोक हुए सीवर को साफ कर गंदगी से लोगों को निजात दिलाई। चेयरमैन ने स्वयं सफाई कार्य की मॉनिटरिंग की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। गंदगी की समस्या का त्वरित समाधान होने पर वार्डवासियों ने राहत की सांस ली और चेयरमैन की कार्यशैली की सराहना की।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment