संगठन ही मेरी शक्ति- प्रेम सिंह कुशवाहाए खेडा फिरोजपुर में ग्रामीणों ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत और सम्मान समरोह के दौरान जैसे ही जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा गांव की सीमा में दाखिल हुए, कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के संयोजक सतीश कुमार कुशवाहा प्रधान, सहसंयोजक जितेन्द्र कुमार थे। जबकि संचालन कोमल सिंह तोमर ने किया। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उनकी असली शक्ति है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। समारोह में मुख्य रूप से ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष को गांव की कुछ प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि कुशल पाल सिंह, राजेश सिंह गुड्डू, अविनाश तिवारी, विपिन लुहाड्या, मोहक लाल कुशवाहा, संजय प्रधान, नाहर सिंह कुशवाहा, बंटी कुशवाहा, देशपाल, रीटू, दिनेश, चन्द्रभान, कंचन सिंह, विनय पाल सिंह, योगेश कुमार, सभी ग्रामवासी मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment