फिल्म के प्रसारण को लेकर किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शनःरोक लगाने की मांग: ज्ञापन

सिकन्द्राराऊ-24 फरवरी। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है और उक्त फिल्म के प्रसारण को लेकर आज कस्बा में भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रस्तावित फिल्म श्यादव जी की लव स्टोरीश् के विरोध में प्रदर्शन किया गया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा फिल्म को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी संजय कुमार को सौंपा गया है।
भारतीय किसान यूनियन किसान के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलेश यादव के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में लोग तहसील परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए फिल्म के प्रदर्शन और प्रसारण पर रोक लगाने तथा उसकी सामग्री की जांच कराने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन किसान द्वारा राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया है और ज्ञापन में कहा गया है कि 27 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म का शीर्षक और इसकी संभावित विषय वस्तु एक समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत कर सकती है। इससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।संगठन का आरोप है कि फिल्म के कुछ संवाद और दृश्य आपत्तिजनक हैं, जिनसे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से पूर्व सावधानी बरतते हुए फिल्म की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। जरूरत पड़ने पर फिल्म के प्रदर्शन-प्रसारण पर रोक लगाने या उसमें संशोधन करने की भी बात कही गई है।संगठन ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और भाईचारा बनाए रखना है। ज्ञापन की प्रतिलिपि अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई है। फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करने वालों में भारतीय किसान यूनियन किसान के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment