हाथरस-24 फरवरी। शहर के निकट आगरा रोड स्थित गांव चंदपा में कल 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें श्रीधाम वृंदावन के संत एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, धार्मिक व प्रबुद्ध जन तथा क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में भाग लेंगे तथा सम्मेलन की सभी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया है।
आगरा रोड स्थित गांव चंदपा में कल आयोजित हो रहे विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजक वनखंडी महादेव समिति चंदपा ने बताया है कि सम्मेलन का उद्देश्य एक लक्ष्य,एक स्वर,एक समाज का है। यह केवल सम्मेलन नहीं-यह संकल्प है, शक्ति है और पहचान है। संस्कृति के लिए, समरसता के लिए, सनातन के लिए, हम सब एकजुट होकर खड़े हों।
उन्होंने बताया है कि विराट हिंदू सम्मेलन कल 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से प्रकाश गार्डन चंदपा पर वनखण्डी महादेव समिति चंदपा के बैनरतले आयोजित होगा। जिसमें मार्गदर्शन श्रीधाम वृंदावन के संत तनय कृष्ण जी महाराज देंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में विभाग सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख हरिगढ़ अमरवीर होंगे। विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रति के हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने सर्व हिंदू समाज से भारी संख्या में कल आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचकर अपनी एकता व शक्ति का परिचय देने का अनुरोध किया है।












