अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल

आगरा अलीगढ राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक मोपेड सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव तिलौठी निवासी रामवीर पुत्र श्यामलाल अपने बेटे के साथ सासनी से मजदूरी कर घर मोपेड पर सवार होकर लौट रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही उनकी मोपेड कस्बा से थोडा अगे पहुंची तो वहां पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार पिता पुत्र सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये, मोपेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लेागों की भीड़ जुट गई। इसी बीच अज्ञात वाहन चालक मौके से फारा हो गया। उधर सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लेागों की मदद से ऐंबुलेंस के जरिए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में आस-पास के सीसीटीवी पुटेज खंगाल रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment