आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गांव बरसै के निकट एक खेतों में जाने वाले रास्ते पर हुए गड्डे में आलू से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरे गड्ढे में फंस गई। जिससे राजमार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चलकों को भारी परेशानी का सामना करना पडा।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बरसै के निकट खेतों मे हो रही आलू की खुदाई के बाद आलू भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली खेतों के रास्ते ही बाहर आ रही थी। जो खेत के निकट बने बने एक गहरे गड्ढे में फंस गई। आलू के भारी वजन के कारण ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में बुरी तरह धंस गया। चालक के कई प्रयासों के बावजूद ट्रैक्टर बाहर नहीं निकल पाया, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी होने पर आसपास के लोग और अन्य वाहन चालक मौके पर जमा हो गए। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में, दूसरे ट्रैक्टर की मदद ली गई और कड़ी मशक्कत के बाद जंजीरों के सहारे फंसे हुए ट्रैक्टर को गड्ढे से बाहर निकाला गया। ट्रैक्टर के बाहर निकलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से यातायात को सुचारु कराया। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और आवागमन सामान्य हो सका। जाम के दौरान बस, कार आदि वाहनों में बैठे लोगों को अपने गंतव्य को जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पडा।









