
हाथरस-21 फरवरी। सरस्वती महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम व द्वितीय इकाई ने आज ग्राम कलवारी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया है।
शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय की हेड श्रीमती चित्रा त्रिपाठी ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात डॉ. मृदुल दीक्षित ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तर दायित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्रों से समाजसेवा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमार ने सात दिवसीय कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। शिविर 21 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक जारी रहेगा।
सभी स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम कलवारी में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला शिक्षा के महत्व और समाज में उनकी भागीदारी पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ.मृदुल दीक्षित,कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमार, डॉ.फौजिया सिद्दीकी, डॉ. आनंद चक्रवर्ती, डॉ. गोपेश सिंह, डॉ. राकेश बाबू, डॉ. आलोक कुमार, पवन पाठक, रणवीर सिंह, पवन कुमार, आदित्य गौतम, पवन पंडित सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।












