
हाथरस-21 फरवरी। शाकुन्तलम कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन सलेमपुर के प्रांगण में संचालित भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पाँच दिवसीय बी.एड.इन्ट्रोडक्ट्री कोर्स आयोजन किया गया। आज प्रशिक्षण शिविर का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समापन किया गया।
शिविर में सभी प्रशिक्षार्थियों ने स्काउट मास्टर विमल कुमार के निर्देशन में गाँठे लगाना, स्ट्रेचर बनाना, शिविर लगाना, वन भोज करना, दिशा निर्देशन से आगे बढ़ना व अन्य बहुत सारी जीवन उपयोगी बातों को सीखा। सभी ने जीवन भर स्काउट एवं गाइड के नियमों का पालन करने की शपथ ली तथा यह संकल्प भी लिया कि एक अच्छे स्काउट की तरह जीवन पर्यन्त दूसरों की मदद करते रहेंगे।
शिविर में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गये तथा शिविर साज सज्जा की गई। शिविर समापन के अवसर पर शिविर निरीक्षण महाविद्यालय के संस्थापक राधेश्याम शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, प्रबन्धक बी. के.शर्मा तथा मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एड़., स्काउट सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कविता पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त धीरेन्द्र कुमार एवं जिला आईटी कोऑर्डिनेटर रूपेश गौतम ने संयुक्त रूप से किया तथा शिविर लगाने वाली सभी टोलियों की प्रशंसा की । कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को स्काउटिंग की मूल भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन सेवा एवं राष्ट्र भावना के बारे में अवगत कराया गया।
शिविर में सभी प्रशिक्षुओं ने वन भोज का आयोजन किया। शिविर साज सज्जा में रानी लक्ष्मी बाई टोली प्रथम रही। सभी प्रशिक्षुओं को स्काउट के पदाधिकारियों द्वारा एसआईआर के बारे में अवगत कराया तथा उन्हें अपना वोट बनवाने के लिये प्रेरित किया। अन्त में शिविर का समापन सभी स्काउट एवं गाइड को दीक्षा प्रदान कर किया गया।
इस अवसर पर सुधीर कुमार, सुशील कुमार, ओमवीर सिंह, डॉ. ममता देवी, दीपांश गर्ग, पारस सेंगर, चारुल, शंकरलाल, संगीत, ऊषा, कुशल, दिनेश, धीरज, सतीश, पंकज, प्राची, अंजली, नीलम, सर्वेश, हिमांगी, कशिश, मोनिका आदि उपस्थित थे।












