

हाथरस-21 फरवरी।सेंट आर.एच. कॉन्वेंट स्कूल लक्ष्मी नगर में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती नीलीमा पाठक एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमिला गौड़ द्वारा माँ सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम की चीफ गेस्ट नीलिमा पाठक एवं मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों के समक्षअपने विचार रखे और आगे जिंदगी की रफ्तार को हमेशा कायम रखने का आग्रह किया। प्रबंधक अजय गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमिला गौड़ एवं मुख्य अतिथि श्रीमती नीलीमा ने भी भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बातें कहीं।
समारोह में आकर्षक सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मिस्टर फेयरवेल शौर्य शर्मा एवं मिस फेयरवेल तोनिष्का राणा का चयन किया गया। स्वादिष्ट भोज से पूर्व कक्षा 8 के विद्यार्थियों द्वारा केक कटवाया गया तथा विद्यार्थियों को उपहार तथा प्रतीक चिन्ह भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती राधिका शर्मा, श्रीमती रिंकी अग्रवाल, श्रीमती रेणु सारस्वत, भावना माहौर, सागर वाष्र्णेय, मोहित गौड़, रानी कुमारी, भारती धाकरा, गायत्री, निम्रा, निशा कुरैशी, प्रीति, कुशाल, कोमल, गोरी, हर्षिता, वासना, गुड्डन ,राखी कौर, भावना कुमारी, मंगेश गोस्वामी, अंशु अग्रवाल, शिवानी अरोरा, दिव्या गोस्वामी, और मंजरी शर्मा आदि सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।












