
हाथरस-21 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी नगर की बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गौशाला रोड बैनीराम बाग पर कल 22 फरवरी रविवार को दोपहर 12 बजे संपन्न होगी। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की योजना तय की जाएगी। जिसके मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार होंगे।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय ने सभी भारतीय जनता पार्टी के नगर पदाधिकारी, सभी शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी सभासद, सभी नगर में निवास करने वाले भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, सभी बूथ अध्यक्ष, एवं नगर में निवास करने वाले कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस योजना बैठक में शामिल होकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।












