सिकन्द्राराऊ-21 फरवरी । कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां वेंटीलेटर खाली न होने के कारण उसे परिजन प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली में संतोष कुमार पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी गांव शेरपुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 10 फरवरी की शाम 6.30 बजे करीब उसका भाई देवेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर कस्बा से गांव आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार गांव नावली लालपुर के समीप पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर खाली न होने के कारण उसे परिजन प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












