मेगा/वृहद विधिक साक्षरता शिविर कलःअपील

हाथरस-21 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनु चैधरी ने अवगत कराया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में एक मेगा/वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज आगरा रोड पर कल 22 फरवरी को प्रातः 11बजे किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता तथा शासन की अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी एवं पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठाएं। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने अवगत कराया है कि कल 22 फरवरी को डीआरबी इंटर आगरा रोड के प्रांगण में मेगाध्विधिक सहायता कैम्प में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के सहयोग से डाक घर स्कीम कैम्प के साथ ही आधार कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिसमें आम जनमानस के बाल आधार (0-5 वर्ष) बनाए जाएंगे एवं मोबाइल नंबर म.उंपस प्क् अपडेट करने का कार्य किया जाएगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment