नेकी की दुकान का विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कल: अपील

हाथरस-21 फरवरी। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के बैनरतले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कल 22 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बागला जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें रक्तदानियों से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान महादान करने का अनुरोध किया गया है।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने बताया है कि रक्तदान महादान है और जहां रक्तदान करने से शरीर में स्फूर्ति आती है और हार्ट अटैक की संभावनाएं कम हो जाती हैं। वही रक्तदान से किसी को जीवनदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन को बचाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने कहा है कि विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कल 22 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बागला जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर आयोजित किया जा रहा है और विशाल रक्तदान शिविर में तमाम रक्तदानियों द्वारा रक्तदान कर रक्तदान महादान एवं समाजसेवा की सार्थकता में अपना योगदान देकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया है कि शिविर की तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है और रक्तदान महादान शिविर की व्यवस्था में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, जिला सचिव/ संयोजक नरेंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष/संयोजक श्रीमती इंदु सिंघल, नगर संयोजक श्रीमती शिप्रा पोद्दार, सहसंयोजक श्रीमती नंदनी जैन व नीरज वाष्र्णेय आदि पूरी टीम लगी हुई है। उन्होंने समस्त रक्तदानियों से अनुरोध किया है कि विशाल रक्तदान शिविर में भारी संख्या में भाग लेकर रक्तदान महादान में भाग लेकर समाजसेवा के प्रति अपनी निष्ठा व कृतज्ञता व्यक्त करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment