
हाथरस-21 फरवरी। नई दिल्ली में भारत मण्डपम में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन (एआई समिट 2026) जैसे वैश्विक मंच पर यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए कथित प्रदर्शन के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भी सड़कों पर उतर आया है और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा शहर के बागमूला चैराहा पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है।
नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा वैश्विक मंच पर किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन व भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री की अगुवाई में तथा उपाध्यक्ष ऋतु गौतम एड़. के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान भाजपा नेत्री ऋतु गौतम एडवोकेट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर के इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन पूरी तरह से शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और नौजवान उपस्थित थे, जिनकी भावनाएं इस घटनाक्रम से आहत हुई हैं।
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि जब भी राहुल गांधी वैश्विक मंच पर जाते हैं, तो वे देश की उपलब्धियों और प्रगति को सामने रखने के बजाय देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी प्रकार की कार्यशैली यूथ कांग्रेस द्वारा भी अपनाई जा रही है, जो देशहित के खिलाफ है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया और भविष्य में ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।
एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कृत्य के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागमूला चैराहा पर विरोध प्रदर्शन के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी भी की।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य, जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, जिला महामंत्री रजत चैधरी, जिला उपाध्यक्ष अरुण उपाध्याय, नवनीत गौतम, जिला मंत्री अरविंद दिवाकर, शहर अध्यक्ष कृष्णा पहलवान, मण्डल महामंत्री गौरव ठाकुर, हिमांशु शर्मा, विमल वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के पुतला दहन के दौरान चैराहा पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।












