वरिष्ठ अधिवक्ता के पिता के निधन पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर, तहसील का न्यायिक कार्य स्थगित

तहसील परिसर में शुक्रवार को तहसील में वरिष्ठ अधिवक्ता मनवीर सिंह बाल्यान के वयोवृद्ध पिता श्री ओमप्रकाश वाल्यान का छियानवे वर्ष की आयुक में निधन हो गया। जिससे अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड गई। अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजली दी।
शुक्रवार दोपहर को बार एसोसिएशन के बैनरतलें तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्र बंद रखा और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। अधिवक्ताओं ने श्री ओमप्रकाश वाल्यान के निधन को अधिवक्ता परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। दिवंगत श्री वाल्यान मंडी सचिव पद पर काफी समय तक कार्ररत रहे सेवानिवृत होने के बाद वह परिवार के साथ ही रह रहे थे। शोक सभा में दि बार के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, राजेश शर्मा, संजीव कुमार सिंह, दिनेश कुमार कुशवाहा, योगेश शर्मा, गौरी शंकर कुशवाहा, सुभाष कुमार और कुलदीप कुमार लवानिया, प्रशांत पाठक, मधुसूदन नगाइच, भरत सिंह, सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment