धरना पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत: खलबली

हाथरस-19 फरवरी। यूजीसी बिल एवं एससी एसटी एक्ट के विरोध में पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धबरैय्या की आज धरना के 13वें दिन अचानक तबियत बिगड़ गई और उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से भारी खलबली मच गई और मौके पर तत्काल उनके तमाम समर्थक एवं अधिकारी भी पहुंच गए।
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या की आज धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ गई। वह यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पिछले 13 दिन से धरना दे रहे हैं। उन्हें कमजोरी महसूस हुई और वह बेहोश हो गए। उक्त जानकारी मिलते ही कुछ अन्य सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में भी हलचल मच गई। अधिकारी पहले जिला अस्पताल पहुंचे, यह जानने के लिए कि कहीं पंकज को वहां तो भर्ती नहीं कराया गया है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम और अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। पंकज अपने निवास कंचन नगर के बाहर धरना दे रहे हैं। वहां पर चिकित्सकों की टीम ने पंकज का ब्लड प्रेशर आदि चेक किया। सुबह उन्हें हल्के बुखार की भी शिकायत थी। बाद में पुलिस अधिकारियों से डॉक्टरों की बातचीत हुई। डॉक्टरों ने बताया कि पंकज की हालत अब सामान्य है, हालांकि उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान उनके घर पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment