
हाथरस-18 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के आज प्रथम दिन परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
परीक्षा आरंभ होने से पूर्व छात्रों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से टॉफी वितरित की गई। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी के आचार्य के. के. शर्मा एवं सतेन्द्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को टॉफी बांटी और उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं। आचार्यों ने छात्रों को शांत मन से प्रश्नपत्र पढ़ने, समय का सही प्रबंधन करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी।
परीक्षा देने आए छात्रों ने विद्यालय प्रशासन की इस पहल की सराहना की और इसे परीक्षा के तनाव को कम करने वाला बताया। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन एवं व्यवस्थाएँ सुचारु रहीं।












