एडीजी ने किया जिले का वार्षिक निरीक्षणःकिये उद्घाटनःव्यापारियों से की वार्ता

हाथरस  फरवरी। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन द्वारा पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल व बैडमिंटन कोर्ट ऊर्जा का रिबन काट कर उद्घाटन किया गया ।वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइंस व थाना मुरसान का निरीक्षण कर अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ व प्रभाकर चैधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ परिक्षेत्र अलीगढ द्वारा जनपद का वार्षिक निरीक्षण/भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम अपर पुलिस महानिदेशक का पुलिस कार्यालय आगमन पर गार्द द्वारा सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा आदि अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।इसके पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सर्वप्रथम पुलिस कार्यालय स्थित सीसीटीवी सेल, वीआईपी सेल, जनसुनवाई कक्ष का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।
तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजी द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी शाखा, जन सूचना सेल, विशेष जाँच प्रकोष्ठ शाखा, मॉनीटरिंग सेल, रिकार्ड रूम, आईजीआरएस सेल, मानवाधिकार सेल, रिट सेल, लोक शिकायत प्रकोष्ठ आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव को चैक किया गया तथा साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखाओं में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनके कार्यों के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की गई तथा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकार्ड को अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में उन्होंने क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम एडीजी को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा क्वार्टर गार्द में तैनात पुलिसकर्मियो के टर्न आउट को चैक किया गया। एडीजी द्वारा क्वार्टर गार्द निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार, गार्द रूम, बाथरूम, शौचालय आदि को चैक कर साफ-सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस लाईन के निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक भवन, राजकीय सम्पत्ति स्टोर, मैस, बैरक, परिवहन शाखा, आदेश कक्ष, आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
तत्पश्चात उनके द्वारा सीपीसी पुलिस कैंटीन का रिबन काटकर जीर्णोद्धार किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल व बैडमिंटन कोर्ट ऊर्जा का रिबन काट कर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद के उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई। इस दौरान एडीजी द्वारा व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सभी को सीसीटीवी कैमरों की महत्वता के सम्बन्ध मे जागरुक करते हुए बताया कि सीसीटीवी कैमरा के इस्तेमाल से सामान्य निगरानी, अपराध नियंत्रण तथा घटनाओं के अनावरण मे वह पुलिस की मदद कर सकते है तथा जनपद मे कानून व्यवस्था को और सुदृढ करने हेतु सभी व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से उनके सुझाव लिये गये।
तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस पेंसनर्स के साथ गोष्ठी की गयी। इस दौरान एडीजी द्वारा उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनका त्वरित निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा थाना मुरसान का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम थाना मुरसान पर सलामी में लगी गार्द द्वारा एडीजी को सलामी दी गयी। तत्पश्चात थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजी द्वारा थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखो/रजिस्टरों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने एवं उचित रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । एडीजी द्वारा थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क पर बने रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं ड्यूटीरत महिला आरक्षी एवं प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एडीजी द्वारा शस्त्रागार एवं शस्त्रों का निरीक्षण किया गया तथा शस्त्रों के रखरखाव व साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर भ्रमण के दौरान एडीजी द्वारा माल मुकदमाती व अन्य वाहनों के सही रख-रखाव हेतु तथा वाहनो की नीलामी जल्द से जल्द कराने तथा थाना परिसर की बेहतर साफ-सफाई हेतु क्षेत्राधिकारी सादाबाद व प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा थाना मुरसान मे बनाये गये आदर्श बैरेक का रिबन काटकर जीर्णोध्दार किया गया।
इसके पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस में परिवार की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से व जनपद मे नियुक्त कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन कराया गया। जहाँ पर सभी अधिकारी/कर्मचारीगणो को प्रेम/स्नेह के साथ भोजन परोसा गया तथा साथ में रात्रि भोजन भी किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment