

हाथरस-18 फरवरी। जेसीआई हाथरस का 14वाँ इंस्टॉलेशन सेरेमनी समारोह भव्य रूप से बालाजी रिसॉर्ट अलीगढ़ रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के नए सत्र के पदाधिकारियों का विधिवत पदभार ग्रहण कराया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि झाँसी से पधारे जेड़पी जेसी मिलन अग्रवाल थे। वहीं जेड़वीपी एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर जेसी कुशाग्र अग्रवाल ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर दिनेश बंसल एडवोकेट की विशेष उपस्थिति थी। इसके अतिरिक्त जेसीआई हाथरस के अन्य चैप्टर्स से आए पदाधिकारी, अतिथि तथा सभी सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर जेसी डॉ. राकेश गुप्ता को अध्यक्ष पद, जेसी राकेश शर्मा को सचिव पद तथा जेसी नितिन माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष पद सौंपा गया। मंच का सफल संचालन जेसी सुनील बंसल एवं जेसी अनुज वाष्र्णेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी वर्ष की कार्य योजना प्रस्तुत की गई, जिसमें युवा नेतृत्व विकास, सामाजिक सेवा गतिविधियाँ एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी अतिथियों का सम्मान, स्मृति-चिह्न भेंट तथा सामूहिक फोटो सेशन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण, अनुशासन और उत्साह के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।












