कार्यशाला कार्यकर्ता निर्माण की पाठशाला हैःनई पीढ़ी का नेतृत्व होता है तैयार

हाथरस-18 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला की कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी प्रशिक्षण कार्यशाला की रूपरेखा एवं संगठनात्मक तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं हाथरस प्रभारी डीपी भारती तथा संगठन की ओर से नियुक्त वक्ता ब्रज क्षेत्र मंत्री रजनीश त्यागी उपस्थित थे और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पहले चरण में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं के अनुशासन एवं चरित्र निर्माण के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। इससे कार्यकर्ता केवल एक राजनीतिक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाला जिम्मेदार नागरिक बनता है। दूसरे सत्र में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डीपी भारती ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यशाला कार्यकर्ता निर्माण की पाठशाला है, जहां नई पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार किया जाता है और पार्टी की रीति-नीति से प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को अवगत कराया जाता है। उन्होंने इसे किसी भी संगठन के लिए आवश्यक और अनिवार्य बताया।
तीसरे सत्र में ब्रज क्षेत्र मंत्री एवं कार्यशाला के मुख्य अतिथि रजनीश त्यागी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला प्रत्येक मंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिससे बूथ स्तर तक जुड़े कार्यकर्ता पार्टी और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से संगठन में आपसी समन्वय और व्यक्तिगत संबंध भी मजबूत होते हैं। सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत ने नवाचार के विषय पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया किसी भी राजनीतिक दल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से संगठन अपने पक्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकता है और भ्रामक सूचनाओं का तथ्यात्मक खंडन कर सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यशाला प्रत्येक जिले, मंडल ही नहीं बल्कि बूथ स्तर तक आयोजित करने की योजना है, जिससे प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता तैयार होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। कार्यक्रम का संचालन जिला सह संयोजक प्रीति चैधरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संयोजक सुनील गौतम, प्रीती चैधरी, प्रमोद सेंगर, मथुरा प्रसाद गौतम, पवन रावत, एशियाड कुलश्रेष्ठ, अनुज चैधरी, रामवीर सिंह भैयाजी, अनुराग अग्निहोत्री सुनीता वर्मा, रजत चैधरी, गजेन्द्र राणा, मूलचंद वाष्र्णेय, स्मृति पाठक, योगेश कुमार, प्रदीप शर्मा, अंकुश गौड़, सूरज शाह, लक्ष्मण सिंह प्रधान, अरुण चैधरी, मुकुल गुप्ता, सचिन दीक्षित, गजेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र राजपूत, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, महेंद्र सिंह आचार्य, सत्यपाल मदनावत, नीरेश कुमार सिंह, लालबहादुर कुशवाहा, नरेश प्रधान, अखिलेश गुप्ता, शालिनी पाठक, रितु गौतम सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment