यूपी बोर्ड परीक्षाओं का हुआ श्रीगणेश

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उमड़ी भीड़

हाथरस/सिकन्द्राराऊ- 18 फरवरी। एशिया के सबसे बड़े परीक्षा बोर्ड यूपी बोर्ड की परीक्षाओ का आज से श्री गणेश हो गया है। जनपद में कुल 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की खासी भीड़ नजर आयी। परीक्षा के बाद छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिले हुए दिखाई दिए।
जनपद में आज से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हुई है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी प्रारंभिक और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा अपने निर्धारित समय से प्रारंभ हुई। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी की जा रही है। नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरो की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। पूरे जनपद को चार जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सचल दल के साथ साथ अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करते दिखाई दिए। परीक्षा केंद्रों पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment