
हाथरस-18 फरवरी। नगर पालिका परिषद के शहर से सटे वार्ड संख्या 19 के हतीसा भगवन्तपुर स्थित नगर पालिका परिषद की जमीन पर प्रस्तावित सर्किट हाउस के शासन की स्वीकृति के बाद आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी द्वारा उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया और वहां पर जेसीबी से सफाई कार्य शुरू कराया गया।
उक्त संबंध में पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चैधरी ने बताया है कि नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 में नगर पालिका के स्वामित्व भूमि पर सर्किट हाउस को राज्य सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस सर्किट हाउस के निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य नगर पालिका द्वारा कराया जा रहा है, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी ने मौके पर पहुंचकर चल रही भूमि की साफ सफाई एवं जल निकासी कार्य का उच्च स्तरीय निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता और गति को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सर्किट हाउस क्षेत्र की प्रशासनिक एवं अतिथि सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा और नगर के विकास को नई गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 19 के सभासद हिमांशु कौशिक, राना, रवि सोखिया, रोहित राज, जितेंद्र सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।












