सासनी में सवर्णों का शक्ति प्रदर्शन यूजीसी के काले कानून के खिलाफ भरी हुंकार

यूजीसी के नए नियमों और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सासनी में सवर्ण समाज के युवाओं ने हाथरस में करीब दस दिन से चल रहे पंकज धवरैया के आंदोलन को समर्थन देते हुए कस्बा के रोडबेज बस स्टैण्ड पर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस काले कानून को वापस नहीं लिया गया, तो आगामी चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशन 2026 उच्च शिक्षा संस्थानों में सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव करेगा और समाज को जातियों में बांटने का काम करेगा। इसी आक्रोश के चलते सासनी के युवाओं ने लामबंद होकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से मोहित बजरंगी, आदित्य ठाकुर, शुभम सोलंकी, रोहित पचैरी, ऐदल सिंह, अंकित पण्डित, दिलीप ठाकुर, मोहित भारद्वाज, आशीष अग्रवाल, मोनू चैधरी, संचित उपाध्याय, नरेश उपाध्याय, सत्यवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, पवन पण्डित, रोशन सक्सेना, आशीष शेखावत, गणेश उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, अभिषेक भारद्वाज, राघव सिंह, गौरव उपाध्याय, सुमित, कारण, आकाश, विशाल और सचिन सहित दर्जनों युवा शामिल रहे।

 

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment