कस्बा के मुहल्ला बजरिया स्थित उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री और प्रमुख समाजसेवी निर्देश चंद्र वाष्र्णेय के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित कराने हेतु सभी योजनाओं को क्षेत्र के प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। वहीं वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों पर अपने विचार साझा किए। उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री निर्देश चंद्र वाष्र्णेय, राकेश गुप्ता, खगेंद्र शास्त्री, पवन रावत और गिरीश वाष्र्णेय मंचासीन थे। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन ओम प्रकाश चैधरी द्वारा किया गया। कार्रक्रम में भगवती प्रसाद कुशवाहा, पवन गुप्ता, रमेश वाष्र्णेय, सुनील वाष्र्णेय, सभासद सुरेंद्र वाष्र्णेय, ममतेश वाष्र्णेय, राजू प्रधान, कमल वाष्र्णेय, चाकू वाले, कालू पंडित, नरेश वाष्र्णेय, संजय वाष्र्णेय, आदेश पाठक, आदेश वाष्र्णेय, राजू टीवी वाले, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, कैलाश वाष्र्णेय, सत्यप्रकाश शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
–












