यूजीसी के समर्थन में डीएम को सौंपा ज्ञापन

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इण्डिया हाथरस के बैनरतले सासनी की शाखा ने सोसाईटी अध्यक्ष राजेश कुमार वौद्ध एवं अन्य सामाजिक संगठनों के मुख्य पदाधिकरियों के सहयोग और मार्गदर्शन देश में यूजीसी बिल लागू करने के समर्थन में राष्ट्रपति नाम एक ज्ञापन डीएम अतुल वत्स को सौंपा।
सोमवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में ज्ञपानदाताओं ने एवं अभी हाल ही घटित हुई नगला सिंघी में अम्बेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने एवं कीचड़ भेकने, अम्बेडकर पार्क रुदायन रोड पर संचालित सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय में से अज्ञात चोरों द्वारा बेटरी चोरी किये जाने जैसी घटनाओं को रोकने और मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रेषित आदेशों एवं सोसायटी द्वारा पूर्व में प्रेषित ज्ञापनों के अनुपालन हेतु सभी अम्बेडकर पार्कों में लगी विश्वरत्न बोधिसत्व संविधान रचयिता परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु छतरी निर्माण, बाउन्ड्रीवाल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के की बात कही है। इस अवसर पर राजेश वौद्ध जिलाध्यक्ष, प्रेम सिंह बौध जिला महासचिव, राजेन्द्र सिंह जिला संगठक एवं प्रभार कोषाध्यक्ष तहसील सासनी, आकाश महासचिव डॉ भीमराव अम्बेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक विकास समिति सासनी हाथरस, भीकम्बर सिंह सदस्य भीम आर्मी, नन्नूमल निगम सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष एवं पदाधिकारी पंचशील प्रसार समिति, हरिकिशन बाबूजी वरिष्ठ समाजसेवी, रघुवीर सिंह गौतम आदि आदि मौजूद थे ।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment