कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दूसरे समुदाय के एक युवक पर छेडखानी करने का आरोप है। पीडित किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृतकर वैधानिक कार्रवाई की है साथ ही पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की बहन ने बताया कि युवक उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा तब पीडिता ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग किशोरी की ओर दौडेद्य जिन्हें आता देख आरोपी युवक मौके से भाग गया। इसके बाद किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए पीडिता का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। उधर मामले की जानकारी देते हुए क्राइम प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सलामत खां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।












