
सिकन्द्राराऊ-9 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के कस्बानुमा गांव कचैरा में शादी समारोह में भाग लेने गए एक युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोपालपुर निवासी जयप्रकाश पुत्र रघुनाथ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 4 फरवरी को कचैरा में शादी समारोह में शामिल होने को गया था। शाम 6 बजे करीब रामलीला मैदान के पास बंटी, हरी उर्फ हिमांशु, कोशलेंद्र पुत्रगण प्रमोद कुमार, दुष्यंत पुत्र छोटेलाल निवासीगण पिपलगंवा एवं एक अन्य अज्ञात गाली गलौज करते हुए आए। पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












