
हाथरस-9 फरवरी। यूजीसी बिल के खिलाफ राष्ट्रीय सवर्ण परिषद द्वारा आयोजित पदयात्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा।उनका धरना प्रदर्शन कंचन नगर स्थित उनके निवास के बाहर चल रहा है, जो यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में है।
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। पंकज धवरैय्या ने यह धरना तीन दिन पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा सवर्ण परिषद और अन्य सवर्ण संगठनों द्वारा हाथरस से दिल्ली तक निकाली जाने वाली पदयात्रा को रोक दिये जाने के बाद विरोध में शुरु किया गया है। प्रशासन ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों को भी नजरबंद कर दिया था। धरने में निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री भी शामिल हुए थे। वह परसों रात भर धरने पर बैठे रहे, लेकिन कल धरना स्थल से चले गए थे। पंकज धवरैया ने बताया कि अलंकार अग्निहोत्री संगठन के कार्यों से गए हैं और आज शाम को फिर धरने में शामिल होंगे। धरना स्थल कंचन नगर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। साथ ही खुफिया तंत्र भी अलर्ट पर है। पंकज धवरैय्या ने कहा कि उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह हिंदू सम्मेलनों की अनुमति दे रहा है, लेकिन उनकी पदयात्रा को रोक दिया। धवरैया ने घोषणा की कि उनका धरना फरवरी तक जारी रहेगा, जिसके बाद यह आमरण अनशन में बदल जाएगा। उन्होंने मांग की है कि या तो प्रशासन उन्हें पदयात्रा की अनुमति दे, या उन्हें प्रधानमंत्री से मिलवाया जाए, ताकि वे यूजीसी कानून वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की अपनी मांग रख सकें।









