एसआरडीएल चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्कूल में बांटे स्वेटर, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण और समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, श्री शोभाराम डोरीलाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बिजली घर कालोनी स्थित पीएससी कम्पोजिट स्कूल सासनी बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए स्वेटर बांटे, वहीं दूसरी ओर पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
गुरूवार को कार्यक्रम की शुरुआत प्राइमरी सेक्शन के छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण के साथ की गई, इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण को लेकर जूनियर सेक्शन के विद्यार्थियों के लिए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों को ट्रस्ट की ओर से स्टेशनरी और बिस्किट वितरित किए गए। ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती विजय रानी देवी ने पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में अशोक के पौधे लगाए गए। प्रधानाध्यापिका श्रीमती राजकुमारी, महासचिव मोरमुकुट सिंह और सचिव दीपेश कुमार सहित समस्त स्टाफ ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव मोरमुकुट सिंह, सदस्य धीर कुमारी, योगेश कुमार, शिक्षक रंजीत सिंह, सुनीता रानी, अनिल कुमार, विमल कुमार, अलका सिंह, भैरव कुमार एवं विद्यालय का समस्त शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment