खमान सिंह सरस्वती शिशु मंदिर चंदैया में जनपद के प्रधानाचार्यो की बैठक

सासनी के गांव चंदैया स्थित खमान सिंह सरस्वती शिशु मंदिर चंदैया में जनपद के प्रधानाचार्यो की बैठक हुयी। जिसका शुभारंभ श्री रमाकांत जी सम्भाग निरीक्षक, श्री राजवीर सिंह जी एडवोकेट जिला मंत्री , श्री अरविन्द जी,प्रान्तीय समिति सदस्य ने मां सरस्वती के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बैठक में सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा की भैया बहिनों की तैयारी , बार्षिक परीक्षा, नवीन सत्र में छात्र संख्या बढ़ाने के विषय में, व आगामी आचार्य चयन परीक्षा , नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण, दक्षता वर्ग, प्रधानाचार्य अभ्यास वर्ग की तैयारी की योजना पर चर्चा की। इस अवसर पर चंदैया विद्यालय के प्रबंधक श्री डा. विनय कुमार सिंह जी, श्री देशराज सिंह जी, जिला प्रमुख श्री श्री निवास जी, सासनी संकुल प्रमुख श्री विपिन कुमार पालीवाल, पुरदिलनगर संकुल प्रमुख श्री हरीशंकर जी, श्री भगवान सिंह जी आदि उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment