भाजपा के बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर सतेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए हाथरस जंक्शन में फॉर्म भरवाए।
गुरूवार को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने हाथरस जंक्शन मंडल के बूथ संख्या 82 पर दौरा किया। जिसमें उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से, ठाकुर सतेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को एस.आई.आर. के फॉर्म नंबर छः के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपनी उपस्थिति में कई ग्रामीणों के ये फॉर्म भरवाए, ताकि सरकारी रिकॉर्ड में डेटा अपडेट हो सके और पात्र लोगों को नियमानुसार लाभ मिल सके। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ठाकुर सतेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का संकल्प अंत्योदय है, जिसका अर्थ है इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ठाकुर सतेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का संकल्प श्अंत्योदयश् है, जिसका अर्थ है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया उसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।












