अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित पुलिस चैकी श्री हनुमान जी क्षेत्र में वनचेतना केन्द्र के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार आगरा रोड स्थित समस्तपुर कीरत, अलीगढ़ निवासी देवेश कुमार अपनी बाइक से किसी कार्र से सासनी आया था। जो काम समाप्त करने के बाद अलीगढ वापस जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह बाइक लेकर पुलिस चैकी हनुमान जी क्षेत्र में वन चेतना केंद्र चैकी के निकट पुंचा तो पीछे से चल रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और उसकी जेब से मिले आधारकार्ड आदि कागजात के आधार पर मृतक की पहचान देवेश कुमार पुत्र रामनिवास के रूप में शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया। देवेश की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment