सासनी के गांव ऊतरा में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

गांव ऊतरा में आपसकी कहासुनी को लेकर दो पक्ष़्ा आपस में भिड गये। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर किया गया है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, ऊतरा गांव में इरफान की पत्नी गुलबस का अपने ही पडौसी से किसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया। थोडी देर में यह मुंहवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर के पारिजन भी निकल आए और हाथों में लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर तीखे प्रहार करने लगे। इस बीच गुलवस गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी गुलबस के अन्य परिजन भी मौके पर आ गये। जिन्हें देखकर दूसरे पक्ष के लोग भाग गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोहाना चैकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल गुलबस को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। चैकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की है। फिलहाल घायल का उपचार जारी है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment