कंटेनर खेत में पलटा: चालक घायल


सिकन्द्राराऊ-4 फरवरी। एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामई सलावत नगर के निकट बाईपास पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर आज दोपहर को सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर को क्रेन की मदद से हटवाया।
बताया जाता है आज दोपहर 3 बजे करीब एक खाली कंटेनर एटा से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही कंटेनर गांव महामई सलावत नगर के समीप पहुंचा । तभी कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आ गया । जिसके कारण कंटेनर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । हादसे में कंटेनर चालक मामूली रूप से घायल हो गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को हटवाया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment