अलीगढ़ कृष्णांजलि में हिंदी प्रोत्साहन समिति का 8 को होगा कार्यक्रम


सिकन्द्राराऊ-4 फरवरी। कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी अलीगढ़ के कृष्णांजलि में हिंदी प्रोत्साहन समिति का कार्यक्रम 8 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम में मंडल भर के हिंदी विषय में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।वही कवियों का काव्य पाठ भी होगा।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल एवं कार्यक्रम संयोजक समिति के जिलाध्यक्ष पवन गांधी ने बताया है कि इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उदय पुंढीर, रविकांत आर्य, अशोक जादौन, देवेंद्र राघव, जयपाल सिंह चैहान, बबलू सिसोदिया एवं पुष्पेंद्र पुंढीर रहेंगे। वहीं हिंदी सेवी एवं कवि पं. नरेंद्र शर्मा नरेंद्र, अनिल अमल लखीमपुर खीरी, डॉ. इंदु अजनबी शाहजहांपुर, डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला भिंड मध्य प्रदेश ,धांसू खैरवी,राणा मुनि प्रताप सिसोदिया, प्रमोद विषधर, कुमार शिव संभव आदि रहेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment