
हाथरस- 4 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मण्डल प्रभारी/क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती डौली माहौर ने आज हाथरस जंक्शन मंडल के शक्ति केन्द्र के बूथ नंबर 374 ,375,376 पर प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से वोट बढ़वाने की अपील की।
इस मौके पर उनके साथ मंडल महामंत्री महेश चंद्र वर्मा, वासुदेव माहौर,शक्ति केन्द्र संयोजक नवाब कुरैशी, बूथ अध्यक्ष अजय गोस्वामी, वूथ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रिंकू, वूथ अध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा, मुबीन खान व अन्य कार्यकर्ताओ व बीएलओ के साथ फॉर्म नंबर 6 भरवा कर वोट बढ़वाए गये।












