जायंट्स पहल ने 2 बेटियों के कम्प्यूटर प्रशिक्षण का लिया जिम्मा


हाथरस-4 फरवरी। जायंट्स ग्रुप पहल ने जायंट्स के उद्देश्य और सिद्धांतों के अनुरूप अपनी पहली आम बैठक आयोजित की तथा मॉ सरस्वती के पवित्र पर्व बसंत पंचमी के पर्व पर बालिकाओं को कम्प्यूटर में शिक्षित करने के उद्देश्य से ग्रुप ने दो लड़कियों के कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए स्थानीय कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में शिक्षा का जिम्मा लिया।
जायंट्स ग्रुप पहल का महिला सशक्तिकरण शिक्षा से ही शुरू होता है और तकनीक की इस दुनिया में, कंप्यूटर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही सभी महिलाओं को चंदन टीका लगाया। इसी प्रकार के विभिन्न समाजसेवा के कार्यक्रम करने का निर्णय भी लिया गया।इस मौके पर फेडरेशन की उपाध्यक्ष श्रीमती गुंजन दीक्षित का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया। उन्होंने सभी सदस्यों को उत्थान के लिए अच्छे प्रोजेक्ट्स में निरंतर लगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में अंजू, श्वेता, तृप्ता, ज्योति, नीतू, दीक्षा, इच्छा, बबीता, रेखा बंसल, वंदना, सरिता, मनीषा, स्नेहा, लीना, सुमनलता, सरोज गर्ग, पूजा, सरिता, संगीता, अर्चना, रूपा, दीपा, संगीता और जायंट्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष और जायंट्स पहल की अध्यक्ष नीति बर्मन उपस्थित थीं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment