महात्मा के खाते से 80 हजार निकालने का आरोप


सिकन्द्राराऊ-4 फरवरी। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला बरी पट्टी देवरी निवासी एक महात्मा के खाते से एक युवक ने धोखधड़ी एवं मारपीट कर 80 हजार रूपए निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली हसायन में तहरीर दी है।
कोतवाली में गांव नगला बरी पट्टी देवरी निवासी 65 वर्षीय महात्मा सुजान बाबा बाबू सिंह ने दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब थी। जिस पर पड़ोस का एक युवक उन्हे दवा दिलाने के बहाने कस्बा पुरदिलनगर ले गया । वहां युवक ने उन्हे टिक्की खिलाई । जिसके बाद उन्हें घबराहट होने लगी। घबराहट के दौरान युवक ने उनके पैसो के बारे में पूछा बाबा ने युवक को बताया कि उनके पास पैसे नगद नहीं है। इसके बाद युवक उन्हे बैंक ले गया, जहां धोखाधड़ी कर उनके खाते से आरोपी ने 80,000 रूपए निकाल लिए। बाबा का आरोप है कि युवक ने उन्हें एक रुपया भी नहीं दिया। युवक ने उनसे कहा था कि वह मटर बेचकर पैसे लौटा देगा। हालांकि मटर बिक जाने के बाद भी उसने पैसे नहीं दिए। गत 2 फरवरी को जब बाबा ने दोबारा पैसे मांगे तो नामजद के बेटे ने उनसे गाली गलौज कर मारपीट कर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment