
हाथरस-4 फरवरी। आगामी 7 फरवरी को शहर के आगरा रोड स्थित डीआरबी कॉलेज के विशाल प्रांगण में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज हिंदू जागरण मंच के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया और व्यापारियों, आमजनों, राहगीरों, दुकानदारों को विराट हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए आमंत्रण देते हुए हिंदू शक्ति एवं एकता के लिए जोर दिया।
शहर के आगरा रोड पर डीआरबी तिराहा स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में आगामी 7 फरवरी को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं और सभी हिंदूवादी संगठन सम्मेलन को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के लिए जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आज हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क के लिए अभियान चलाया गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने संपर्क अभियान की शुरुआत सासनी गेट मैंफेयर होटल से शुरू करते हुए कार्यकर्ताओं ने सासनी गेट, कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, बेनीगंज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, सर्राफा बाजार, गुड़हाई बाजार में दुकानदारों व राहगीरों, महिला एवं पुरुषों को सम्मेलन में आमंत्रित करने हेतु पत्रक दिया और दुकानों पर स्टीकर चिपकाए। सैकड़ों दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर भी कार्यकर्ताओं ने स्टीकर चिपकाए एवं पत्रक दिए और हजारों लोगों से संपर्क एवं वार्ता कर हिंदू सम्मेलन में आने का निमन्त्रण दिया।
अभियान को प्रारंभ करने से पूर्व पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक संदीप शर्मा ने बताया कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता अपने-अपने गली मौहल्ले में घर-घर जाएंगे एवं पत्रक देकर और घर के दरवाजे पर स्टिकर लगाकर हजारों लोगों को विराट हिंदू सम्मेलन में आने का निमंत्रण देंगे। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक और संगठित बनाना है। इस सम्मेलन में प्रख्यात संत श्री ऋतेश्वर जी महाराज श्रीधाम वृंदावन का मार्गदर्शन मिलेगा एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक विनोद का भी संबोधन सुनने को मिलेगा। इस सम्मेलन से हिंदू शक्ति का प्रकटीकरण हो इसके लिए सभी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पूरी लगन और मेहनत के साथ जुटे हुए हैं और इस विराट हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संकल्पित हैं।
इस अवसर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, जिला संयोजक संदीप शर्मा, जिला सह संयोजक रमन बिहारी शर्मा, शिवम शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य यवन चैहान, रविंद्र रावत, शिवप्रकाश कौशल, राजू पाथरे, नगर सह संयोजक मोरमुकुट वर्मा, लोकेश अग्रवाल, रवि वाष्र्णेय, संजय कुशवाहा, आकाश चैधरी, विनोद दिवाकर, तरुण पंकज, मनोज कुशवाहा, ओमवीर सिंह, पदम कुमार, सचिन कुमार, मनोज चतुर्वेदी, विकास रावत, हरिकिशन शर्मा, कृष्ण कुमार, कुलदीप, अवधेश ठाकुर, योगेश शर्मा, पुनीत शर्मा, विशाल सूर्यवंशी, हर्ष शर्मा, नितिन, अंकुश राजौरिया, श्याम अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।












