आगरा अलीगढ रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी के आगे गंदे नाले के निकट एक अनियंत्रित टेंपो ने पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे राहगीर सड़क पर गिरकर मामूल रूप से चुटैल हो गया।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति सड़क किनारे पैदल समामई की ओर जा रहा था, जैसे ही वह सब्जी मंडी से आगे गंदे नाले की ओर चला तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे पैदलयात्री सडक पर गिर गया और उसे मामूल चोट आई। इस दौरान स्थानीय लोगों और अन्य राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति को संभाला। गनीमत रही कि उसे केवल मामूली खरोंचें और हल्की चोटें आई। इसी बीच टैंपो चालक मौके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक घायल का नाम और पता नहीं मिल सका था और न ही किसी ने घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज कराई थी।












