
सासनी-इगलास मार्ग स्थित बाबा हिन्नहार की मजार पर उनतीस वां उर्स मनाया जाएगा। जिसमें दूर दराज से आए कब्बाल बाबा की शान में कब्बालियां पेश कर मुल्क ओर कौम की सलामती की दुआ करेंगे।
बुधवार को यह जानकारी देते हुए मरहूम हाजी सुराज खां, की याद में होने वाले उर्स आयोजक भूरा भाई, अजय गुप्ता, गुलफान भाई, आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि गत वषों की भातिं इस वर्ष भी बाबा की मजार पर दिनांक पांच फरवरी दिन गुरूवार को सालाना उर्स मनाया जाएगा। जिसमें दूर दराज से आए कब्बाल गुलाब हबीब पेंटर, कब्बाल उस्मान जलालपुर सहितद दर्जनों कब्बाल बाबा की शान में कब्बालियां पेश कर मुल्क के खुशहली की दुआ करेंगे।












