सड़क सुरक्षा माह समापन पर चालकों-परिचालकों का सम्मान व प्रशिक्षण


हाथरस-2 फरवरी। सी.बी.एस.ई. स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर सौभाग्य फार्म हाउस आगरा रोड पर भव्य सम्मान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चंद, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.बी.एस.ई. स्कूल्स मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में सीबीएसई एसोसिएशन के सचिव ए. पी. सिंह, उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्त, दिनेश सेकसरिया, प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार, रजनेश कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार उपाध्याय, उप सचिव रनवीर पाठक, जी. पी. सिंह, बॉबी उपाध्याय, प्रदीप सेंगर, डॉ. विकास सिंह, बी. के. सिंह, हर्षित गुप्ता एड़. ,सुभाष यादव, सुमित गुप्ता, इंद्र कुमार सहित जनपद के अनेक ट्रांसपोर्ट पदाधिकारी हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नवजोत शर्मा, एआईएमटीसी के सदस्य राहुल गुप्ता, रावेन्द्र सिंह सिकरवार उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जनपद के सी.बी.एस.ई. बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कार्यरत चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन एवं सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उत्कृष्ट सेवाओं हेतु उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यातायात विभाग के टी.आई. सहित समस्त यातायात स्टाफ एवं परिवहन विभाग का पूरा स्टाफ भी उपस्थित था।
वक्ताओं ने सड़क सुरक्षा को मानव जीवन से जोड़ते हुए यातायात नियमों के कड़ाई से पालन का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देना तथा चालकों-परिचालकों को जागरूक कर समाज में सड़क सुरक्षा की संस्कृति विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सभी के सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment