
हाथरस-2 फरवरी। जेसीआई ग्रेटर हाथरस का 9वां अधिष्ठापन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अग्रवाल सेवा सदन आगरा रोड पर बड़ी भव्यता के साथ किया गया। अधिष्ठापन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा से अधिष्ठापन अधिकारी जेसीआई कपिल अग्रवाल एवं जेसीआई प्रीत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों ने गणेश वंदना के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जेसीआई ग्रेटर के पूर्व अध्यक्ष जेसीआई नरेश अग्रवाल ने नवीन अध्यक्ष जेसीआई दिनेश अग्रवाल को कॉलर स्थानांतरित किया। अधिष्ठापन अधिकारी ने नए अध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराने के पश्चात सभी बोर्ड के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। नवीन सचिव जेसीआई सौरभ अग्रवाल सर्राफ एवं कोषाध्यक्ष जेसीआई अतुल अग्रवाल बोर्ड के पदाधिकारियों में आईपीपी जेसीआई नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष जेसीआई विवेक गर्ग एवं जेसीआई चिराग गोयल,उप सचिव जेसीआई तुषित वाष्र्णेय, जेसीआई पुष्पेंद्र गोयल एवं जेसीआई पुनीत गर्ग, कोर कमेटी में जेसीआई रवि बिंदल, जेसीआई सुमित बंसल, जेसीआई रुपेश गर्ग, जेसीआई संजय गर्ग, नेतृत्व के लिए जेसीआई प्रवीण अग्रवाल, जेसीआई वेंकटेश अग्रवाल, अंकेक्षक एवं मीडिया प्रभारी के रूप में जेसीआई राहुल जैन आदि को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में संचालन के रूप में कपिल अग्रवाल एवं श्रीमती एकता अग्रवाल ने अधिकारियों का माल्यार्पण कराया और नवीन सदस्यो मे अनुराग अग्रवाल सर्राफ, अमन अग्रवाल सर्राफ ,नितिन अग्रवाल सर्राफ, सुधीर अग्रवाल, कौशल वाष्र्णेय को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंत में नवीन अध्यक्ष ने नई कार्यकाल में समाजसेवा कार्य के लिए दृढ़ निश्चय लिया।











