अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनरतले कस्बा में नगर कार्यालय पर संगठन विस्तार हेतु प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह एवं विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
रविवार को आहूत बैठक में संगठन की मजबूती के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को माला एवं पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार मोहित बजरंगी को मथुरा-हरिगढ़ का विभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि योगेश कुमार सिंह (योगी) को हाथरस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कन्हैया उपाध्याय को राष्ट्रीय गौ रक्षा परिषद का अध्यक्ष, आशुतोष अग्रवाल को जिला महामंत्री, सत्यवीर सिंह को जिला मंत्री (एएचपी), पवन शर्मा व रोशन सक्सैना को जिला उपाध्यक्ष और अभी पंडित को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय स्तर पर संगठन को गति देने के लिए विशाल उपाध्याय को सासनी का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुमित बाबू, आकाश कुमार, राहुल कुमार और अभिषेक वशिष्ठ को प्रखंड मंत्री तथा करन माहौर, मुनीष कुमार, खन्ना ठाकुर और कालू चैधरी को प्रखंड उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गौ रक्षा और धार्मिक प्रकल्पों के लिए अरुण पंडित को गौ रक्षा प्रमुख, सागर चैधरी, प्रिंस चैधरी व रवेंद्र भाटी को सह गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया है। एदल सिंह को हनुमान चालीसा प्रमुख और संचित उपाध्याय को सह हनुमान चालीसा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। इसके अतिरिक्त पी.के. शर्मा को राष्ट्रीय छात्र परिषद का अध्यक्ष, अमरीश को ग्राम अध्यक्ष सठिया, गणेश उपाध्याय को प्रखंड अध्यक्ष (एएचपी) और सचिन पाठक को प्रखंड महामंत्री (एएचपी) नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नई कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन किया।












