पानी में डूबने से मासूम की मौत परिजनों में मचा कोहराम

गांव सांदलपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के निकट पानी से भरे गड्ढे में खेलते वक्त करीब तीन वर्षीय मासूम की पानी में डूब जाने मौत हो गई। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम पुलिस ने मृतक का शव पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार महोबा जिले के पनवारी महुआ निवासी चंद्रभान करीब आठ माह पूर्व अपने परिवार के साथ ईंट भट्आ पर रोजी रोटी कमाने आया थां बताते हैं कि उसका करीब तीन वर्षीय पुत्र मयंक बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे खेलते हुए ईंट भट्टा के निकट एक गढ्ढे में गिया गया, जिसमें पानी भरा था। पानी भरा होने के कारण वह गड्ढे में डूब गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। काफी देर तक मयंक परिजनों को दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दिनभर की खोजबीन के बाद भी मयंक का कोई सुराग नहीं मिला। शाम को परिजनों ने दोबारा भट्ठे के पास खोजबीन की, तभी पानी से भरे एक गड्ढे में मयंक का शव तैरता दिखाई दिया। मयंक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया। गुरूवार की देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment