युवती को ले गया युवक : 3 फरवरी को होनी थी युवती की शादी

युवती नगदी एवं स्वर्ण आभूषण भी ले गई

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवती को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । युवती घर में रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण भी साथ ले गई है। युवती के पिता ने कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 26 जनवरी की रात्रि 2 बजे करीब उसकी 20 वर्षीय पुत्री शौच करने को गई थी । इस दौरान उसे गांव का ही निवासी कमलेश पुत्र नन्नू अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा है कि 3 फरवरी को युवती की बारात आनी थी। युवती घर में रखे 1,20,000 रूपए एवं स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment