14 वर्षीय किशोर लापता

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जयदेव नगर निवासी एक 14 वर्षीय किशोर घर से अचानक लापता हो गया । परिजनो ने किशोर को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । किशोर के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बंटी पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव गिनौली किशनपुर हाल निवासी जयदेव नगर ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि गत 29 जनवरी की शाम 6:30 करीब उनका 14 वर्षीय पुत्र इशांत घर से अचानक गायब हो गया । देर शाम तक जब किशोर घर वापस में नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने किशोर को काफी तलाश किया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment